धार्मिक

शान्ति पूर्ण वातावरण में मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व

रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । उमरिया जिला मुख्यालय सहित मानपुर, नौरोजाबाद , करकेली, पाली, चंदिया में ईद मिलादुन्नबी का पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया ।
इस अवसर पर जिला मुख्यालय के उमरिया में जामा मस्जिद में प्रातः 8.30 बजे परचम कुसाई की गई यहां से जुलूस चलकर गांधी चौक, मुरादगाह होते हुए गौसिया मस्जिद कैंप पहुचा, जहां प्रातः 9.30 बजे परचम कुसाई की गई। यहां से जुलूस रवाना होकर मुरादगाह होते हुए इमामबाडा, जय स्तंभ चौक, हास्पिटल तिराहा, रणविजय चौक, मोहनपुरी और इसी रास्ते से वापस होते हुए अदालत के आगे डा. जैन तिराहा, शांति मार्ग, पखरी राम मंदिर, नीची पुल होते हुए बसोर मोहल्ला पार कर खलेसर पहुचा जहां से उंची पुल होते हुए गांधी चौक होकर संपूर्ण जुलूस जामा मस्जिद में प्रवेश किया । धार्मिक प्रवचन मध्यान्ह 1 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया गया।
इसी तरह कौड़िया, नौरोजाबाद, पाली में भी ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया एवं जुलूस निकाला गया।

Related Articles

Back to top button