मध्य प्रदेश

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बन रहे दुकान के शटर सुलभ शौचालय के पिलर से जोड़ा बीम

अधिकारी मौन, शिकायत के बाद नही हो रही कार्यवाही
रिपोर्टर : फारुक मंसुरी
बम्होरी । ग्राम पंचायत कस्वा बम्होरी के वार्ड क्रमांक नो हरिजन मोहल्ला से नदी की सड़क किनारे शासकीय भूमि पर निजी मकान मालिक हरिशंकर मिश्रा द्वारा पर्दे की आड़ में दुकान पिलर खोद कर फ़ोनडीशन भरा गया, अब पिलर भरकर भीम भरे जा रहे हैं। जोकि शटर दुकान बनाने का कार्य चल रहा है । शासकीय भूमि जो मेन मार्केट का हिस्सा होने से बहुत कीमती है । यही कारण है कि मकान मालिक किसी ना किसी तरह शटर बनाकर अतिक्रमण कर सके। मकान मालिक के द्वारा शासकीय भूमि के साथ-साथ सुलभ शौचालय के पीलर से बीम को भी अटैच किया गया, लेकिन प्रशासन द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई ।
शिकायतकर्ता हल्के वीर हरिजन पंच वार्ड क्रमांक 9 ने बताया कि मेरे द्वारा ग्राम पंचायत एवं सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज की है किंतु अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई अतिक्रमणकारी का अतिक्रमण करना जारी है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत बम्होरी की सरपंच श्रीमती रेशम राजू का कहना है कि हमारे द्वारा तहसीलदार महोदय को पत्र लिखा गया है जैसे कोई आदेश प्राप्त होंगे कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Back to top button