कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह ने किए विद्युत लाइन कर्मचारियों को टूल किट वितरित
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को कार्यालय अधीक्षण अभियंता (संचा/संधा) दमोह वृत के सभागार में दमोह वृत्त के अंतर्गत विद्युत मंडल के लाइन कर्मचारियों को सुरक्षा सामग्री की टूल किट वितरित की गई. जिसमें 9 प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हैं कार्यक्रम के दौरान मंत्री द्वारा लाइन कार्य करते समय अधिक सावधानी बरतने एवं सुरक्षा उपकरणों से स्वयं को सुरक्षित रखते हुए. पूर्ण दक्षता के साथ कार्य करने हेतु कर्मचारियों को प्रेरित किया गया.इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एमके चौधरी, कार्यपालन अभियंता प्रभात साहू, सहायक अभियंता (ग्रामीण) आरके अरोरा, सहायक अभियंता (मेंटेनेंस) दमोह सी.पी.चौपड़ा कनिष्ठ अभियंता- हिण्डोरिया आर.एस.तिवारी, कनिष्ठ अभियंता-बांदकपुर, एमके मेहतो, पी.एल.विश्वकर्मा (स्टेनो) सहित विद्युत मंडल के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।



