क्राइम

दुष्कर्म के आरोपी को महज 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । थाना अंतर्गत सिंग्रामपुर चौकी के एक ग्राम में 2 दिन पूर्व एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसकी शिकायत जबेरा थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस के द्वारा सक्रियता दिखाते हुए महज 24 घंटे के आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायालय भेजा। थाना प्रभारी विजय अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंग्रामपुर चौकी एक ग्राम में ग्राम के ही कुछ लोगों में विवाद चल रहा था। जिस पर दूसरे परिवार की 11 वर्षीय मासूम को जानवर का कहकर 18 वर्षीय राहुल नाम का युवक गलत करने के उद्देश्य से ले गया था। व उसके साथ दुष्कर्म किया जिसकी शिकायत परिवारजन द्वारा जबेरा थाने में दर्ज कराई। जिस पर थाना प्रभारी विजय अहिरवार व चौकी प्रभारी आलोक तिरपुड़े द्वारा युवक को खोजने का प्रयास किया परंतु युवक फरार हो गया था ।पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना से महज 24 घंटे के अंदर युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 376, 376AB, 506 पास्को एक्ट, ब एससीएसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया व न्यायालय के द्वारा उसे जेल भेजा गया।
इस कार्रवाही में थाना प्रभारी विजय अहिरवार, चौकी प्रभारी आलोक तिरपुड़े, एएसआई रवि डिम्हा, प्रधान आरक्षक रणधीर, संतोष खरे, रणमत सिंह, आरक्षक राममनोहर, वीरेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button