मध्य प्रदेश
शिवप्रसाद सोनी की पत्नी कौशल्या सोनी का देहांत, परिवार में शोक की लहर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | उमरियापान क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक शिवप्रसाद सोनी की पत्नी कौशल्या सोनी का अचानक देहांत हो गया । जिससे उमरियापान एवं सोनी परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी । शिवप्रसाद सोनी की पत्नी, उमरियापान उपसरपंच जागेश्वर प्रसाद सोनी, श्रमजीवी पत्रकार संघ ग्रामीण खबर के संपादक अज्जू सोनी, वनरक्षक राजेश सोनी, दिनेश पिंकू सोनी की माताजी थी । देर – रात स्वास्थ्य खराब होने के कारण जबलपुर ले जाया गया था बहरहाल स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और गौलोक गमन हों गया ऐसी दुःख की परिस्थिति में पूरे परिवार को ईश्वर दुःख सहने की क्षमता प्रदान करे । उमरियापान पत्रकार साथियों द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर देवगंत आत्मा शांति के लिए ईश्वर से कामना करते है।



