मध्य प्रदेश

पिछले साल से दो गुना बारिश : नदी-नालों रपटों और पुलों के ऊपर बह रहा पानी

जान जोखिम में डालकर लोग कर रहे पार, भदभदा भोपाल डैम के गेट खोले बेतवा रीछन और कौड़ी नदी खेतों से लेकर गांवों तक फैली
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
रायसेन जिला मुख्यालय सहित जिले भर के सभी विकासखंडों में पिछले साल की तुलना में इस साल दो गुना वर्षा रिकार्ड की गई है। रायसेन भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब जिले के 7 विकासखंडों में 3902.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। सामान्य से करीब 46 प्रतिशत अधिक है।
बीते तीन चार दिनों से जिला मुख्यालय रायसेन समेत जिले के ग्रामीण अंचल में लगी लगातार हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
नदी नाले उफान पर….
अधिकांश नदी नाले उफान पर हैं। नालों में बाढ़ के कारण गांव के कई पुल-पुलिया पानी में डूब गए हैं। इससे गांव के बीच सीधा संपर्क टूट गया है। वहीं राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पगनेश्वर गांव के आगे सांची विदिशा मार्ग पर अति वर्षा के चलते पुलिया जलमग्न है। इस वजह से रायसेन का साँची विदिशा सलामतपुर से सड़क संपर्क कटा हुआ है।
उफान पर नदी, जोखिम में जान
लगातार वर्षा के बेतवा नदी सहित उसकी सहायक नदियां कौड़ी घोड़ा पछाड़ सहित रीछन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे आधे दर्जन गांवों के पुराना रपटा उफान पर चल रहे है। इसके कारण संपर्क टूट गया है।
लगातार वर्षा से कस्बा सांचेत के बीच परासरी नदी उफान पर है। बाढ़ का पानी पुल के कई फीट ऊपर से बह रहा है। इसके बावजूद इस रपटे को ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button