आबकारी ने 8 लाख रूपये की शराब और महुआ लाहन किया जब्त
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के चलते आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। नशे के कारोबारियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश एवं अवैध मदिरा के संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन के अपराधों पर नियंत्रण के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर जबलपुर के निर्देशन में एवं सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर के मार्गदर्शन में वृत्त सिहोरा में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक जिनेन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद से लगातार कार्यवाही की जा रही है।
आबकारी वृत्त सिहोरा के अंतर्गत आने वाले थाना सिहोरा, खितोला, गोसलपुर, मझगवां एवं मझौली मे कार्यवाही करते हुए कुल 48 प्रकरण पंजीवद्ध कर 468.0 लीटर मदिरा एवं 7460 लीटर महुआ लाहन बरामद किया गया।
बरामद मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये है।
कार्रवाई के दौरान वृत्त सिहोरा के प्रभारी अधिकारी जिनेन्द्र कुमार जैन, आबकारी उपनिरीक्षक, नेकलाल बागरी, आबकारी मुख्य आरक्षक, फूल सिंह एटिया, संतलाल मरावी, अशोक सिंह बघेल, अमिता केशरवानी एवं ज्ञानेंन्द्र प्रताप सिंह आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।



