शेमफोर्ड स्कूल सिलवानी लीड स्कूल एजुकेशन डिजिटल प्रणाली कार्यशाला का आयोजन
सिलवानी । शेमफोर्ड स्कूल द्वारा छात्रों को तनाव मुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने और शैक्षणिक स्तर की उन्नति के लिए नये नये प्रयोग किये जाते रहते हैं उसी श्रंखला में यह अभिनव शुरुआत विद्यालय द्वारा की गई। इस तकनीकी में छात्रों की तीनों भाषाओं हिंदी,अंग्रेजी,संस्कृत में पारंगत हो जाएंगे यह वादा लीड मेथड द्वारा दिया गया। नई शिक्षा नीति, तकनीकी के प्रयोग, छात्रों का सर्वांगीण विकास, कॉडिंग डेकोडिंग और एक से ज्यादा भाषाओ में छात्रों की परंगताता के लक्ष्य को किस प्रकार प्राप्त करें इसके लिए शेमफोर्ड विद्यालय ने लीड आर्गेनाइजेशन के साथ अनुबंध किया है जो हाई टैक एजुकेशन के लिए कार्य कर रही है।
जिसमें स्मार्ट कक्षाएं, स्मार्ट टीवी में ऑडियो वीडियो लेसन, एक्टिविटी के साथ बच्चों की पढ़ाई, सुपर शिक्षक कुल 2000 + वर्षों के अनुभव वाले विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित, टीचर टेबलेट में तैयार शिक्षक सामग्री, बच्चों पर व्यक्तिगत ध्यान, अंतरराष्ट्रीय स्तर का पाठ्यक्रम, 15 गुना बेहतर इंग्लिश बोलने लिखने की क्षमता, वास्तविक जीवन के उदाहरण द्वारा मैथ्स एवं साइंस कांसेप्ट की पढ़ाई, कोडिंग एवं कंप्यूटेशनल कौशल, घर में विश्व स्तरीय शिक्षा, लीड स्टूडेंट एप माध्यम से पूरी पढ़ाई, बच्चों की प्रगति देखने के लिए विशेष पेरेंट्स सेक्शन, आधुनिक ज्ञान के असीमित अवसर, सेलिब्रिटी मास्टर क्लास, भारत की सबसे बड़ी स्टूडेंट्स चैम्पियन शिप, स्कालरशिप पाने के अवसर आदि शामिल हैं।



