साईखेडा में बिना नाप- तोल के अतिक्रमण हटा, पार्षदो में नाराजगी-एसडीएम के पास लगाई गुहार
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । नगर परिषद साईखेडा में अव्यवस्थित बाजार व्यवस्था के कारण हर रोज जाम की स्थिति बनती है । विगत दिवस जाम की खबरो को संज्ञान में लेते साईखेडा की सडको पर घूम कर एसडीएम ने बाजार व्यवस्था का जायजा लेते हुऐ बाजार व्यवस्थित करने की बात न्याब तहसीलदार, सीएमओ साईखेडा को दी । आदेश का पालन न करते हुऐ जीबीसी से ताबडतोड कार्यवाही नगर परिषद ने शुरू कर दी। सडक से दूर बैठे दुकानदारो के टीन शेड निकलवाऐ । यह निर्णय नगर परिषद साईखेडा ने पार्षदो की बिना सहमति बिना प्रस्ताव के गाडरवारा रोड स्थित दुकानदारो को नोटिस झिकोली रोड को छोडा कर थमाऐ। कार्यवाही करते हुऐ बिना नापतोल के दुकानों के समाने लगे टीन शेड टप्प हटाने शुरू कर दिया । सभी दुकानदार मुख्य सडक से 30-35 दूर बैठे है, बरसात के पानी धूप से बचने के लिये टीन शेड लगाऐ है । नगर परिषद की तोड़ फोड की कार्यवाही और अध्यक्ष मौन रहने से बौकालाये पार्षद और समाज सेवियों ने आक्रोश व्यक्त किया।सोशल मीडिया पर पार्षद ओमप्रकाश पटेल ने आक्रोश व्यक्त किया तब जाकर कुछ पार्षद लामबंद हुऐ । और सीएमओ के साथ बैठकर अतिक्रमण रोकने और यातायात बाधित होने वाला अतिक्रमण हटाने की बात कही ।




