मध्य प्रदेश

श्रीमती कमला शुक्ला का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग हुए सम्मिलित

सिलवानी। सियरमऊ के युवा कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला की माताजी श्रीमती कमला शुक्ला का गुरुवार की रात्रि में दुखद निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी। जिनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके निज निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
वह अपने पीछे अपने पति सेवानिवृत शिक्षक विष्णुदत्त जी शुक्ला पुत्रगण मनोज शुक्ला, केशव शुक्ला, अनुज शुक्ला सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई।
मनोज शुक्ला सियरमऊ कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष के साथ ब्लाक ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष है।

Related Articles

Back to top button