श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या को लेकर हिन्दू संगठनों की बैठक सम्पन्न

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या के संदर्भ में संकट मोचन हनुमान मंदिर धूनी के पास महाराणा प्रताप वार्ड नंबर 1 में बैठक सम्पन्न हुई।।
बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय जिसमे भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से संबंधित आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में यह निर्णय लिया गया कि चिन्हित मंदिरों में जहां पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है उन सभी मंदिरों में एक समान एक समय पर शाम 7:30 से कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित हुआ है । यह कार्यक्रम दिनांक 16 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक किए जाने हैं।
8 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजे से श्री संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर किसी वार्ड में सभी टीमों के सदस्य एवं अन्य भक्त जन एकत्रित होकर अक्षत निमंत्रण का कार्य आरंभ करेंगे ।
यह कार्यक्रम श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से जानकी विहार कॉलोनी स्थित भोला बजरंगी मंदिर तक मेन रोड के दोनों ओर के घरों में अक्षत निमंत्रण किया जाना है । इसके बाद सभी टोलियां अपने-अपने क्षेत्र में अक्षत वितरण कार्यक्रम करेंगे
। अक्षत निमंत्रण से संबंधित कार्य करने हेतु सभी टोलियों को उनके क्षेत्र के मंदिरों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में बैठा के सुनिश्चित करनी है तथा इस कार्यक्रम में होने वाले पूजन, भंडारे या प्रसादी वितरण के व्यय को आपसी सहयोग से करना है।


