धार्मिक
श्री धूनी वाले दादाजी की पालकी यात्रा में मंगलवार को
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । गुरुपूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 12 जुलाई 2022 मंगलवार को दोपहर 2 बजे श्री श्री १००८ श्री धूनी वाले दादाजी की पालकी यात्रा नगर में श्रद्धा भाव एवं धूमधाम से निकाली जावेगी।
पालकी यात्रा का मुख्य मार्ग – श्री धुनी दरबार से प्रारंभ होकर चांदनी चौक, सराफ बाजार, नगर परिषद, मुख्य बाजार, सब्जी मार्केट, ब्लॉक ऑफिस, रूपाली शोरूम के सम्मने शिव मंदिर, वापिस सब्जी मार्केट, झकोली रोड, जैन मंदिर, श्री दादाजी दरबार पर यात्रा का समापन होगा।
आयोजक समिति ने श्री धूनी वाले दादाजी की पालकी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।




