धार्मिकमध्य प्रदेश
श्री प्रभु नागर जी की कथा हेतु बैठक सम्पन्न, 10 नवंबर से होगी कथा
रिपोर्टर : राधेश्याम साहू
बेगमगंज । मालवा माटी के परम पूज्य गुरुदेव संत श्री कमलकिशोर जी नागर के सुपुत्र संत श्री प्रभु नगर जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन 10 नवंबर 2022 से 16 नवंबर तक किया जावेगा। कथा स्थल उत्कृष्ट बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विशाल प्रांगण में आयोजित की जाएगी।
प्रभु नागर जी की कथा हेतु तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मंगलवार शाम को दशहरा मैदान स्थित मांगलिक भवन में नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कथा स्थल एवं अन्य तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
उल्लेखनीय है कि श्री प्रभु नागर जी की कथा ठेकेदार व समाजसेवी संतोष राय के पूज्यनीय माताजी एवं पिताजी की स्मृति में की जा रही है।



