शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर सहायक संचालक ने किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शनिवार को शिक्षा विभाग की सहायक संचालक मोनिका पटेल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुनेहरा का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने शाला संचालन संबंधी समस्त गतिविधियां जैसे शिक्षक उपस्थिति, छात्र उपस्थिति, पुस्तक वितरण, बोर्ड परीक्षाओं का विगत सत्र का परीक्षा परिणाम, कक्षा कक्ष का शिक्षण, CCLE, उमंग, शिक्षक डायरी आदि सभी विषयों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किए जाने के बाद सभी व्यवस्थाएं संतोष जनक पाई जाने पर प्रबंधन की प्रशंसा की।
सहायक संचालक पटेल ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों से गणित विषय संबंधी कई प्रश्न पूछे, जिनके बच्चों ने सही उत्तर देने पर बच्चों को शाबाशी दी।
स्कूल प्राचार्य दंगल सिंह ठाकुर को और बेहतर प्रयास किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर दंगल सिंह ठाकुर ने उन्हें अवगत कराया कि हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी का अपना भवन नहीं होने के कारण ये कक्षाएं मिडिल स्कूल के भवन में ही संचालित करना पड़ रही हैं, जिसमे अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्राचार्य ने जिला स्तर से हायर सेकेण्डरी विद्यालय का भवन स्वीकृत कराने का आग्रह किया है।



