मध्य प्रदेश

संत रविदास की 647 जन्म उत्सव पर नगर में निकाली शोभा यात्रा

सामाजिक सद्भाव के पक्षधर थे संत रविदास
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों में संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास जी के 647 वे जन्म उत्सव पर शहर, नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रविदास हर्षोल्लास के रूप में जयंती मनाई गई ।
जगह जगह विराजी संत रविदास जी की प्रतिमाये। दोपहर बाद निकाली गई विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा। वही सिहोरा नगर में संत रवि दास जी के जन्म उत्सव पर पार्षद प्रमोद चौधरी ने मीडियो को जानकारी देते हुए कहा कि संत रविदास जी की 647 वर्ष के जन्म उत्सव पर आज हम सभी उत्साह पूर्वक हो कर सद् गुरु रविदास जी का जन्म उत्सव धूम धाम से मना रहे हैं। देर शाम तक नगर में शोभा यात्रा का कार्य चलता रहा।
शोभा यात्रा बैंड बाजे के साथ बंघी में संत रविदास जी की झाकिया निकाली गई। समाज के विभिन्न लोगो ने इस शोभा यात्रा में हिस्सा लिया और रविदास जी की छाया चित्र में पुष्प माला पहनाकर उनका पूजन किया गया। नगर गली मोहल्लों में भंडारे के साथ प्रसाद वितरण का कार्य देर रात तक चलता रहा।

Related Articles

Back to top button