मध्य प्रदेशराजनीति

लाडली बहना योजना नही होगी बंद, अफवाहों पर ना दे ध्यान : शिवराजसिंह

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना जैसी योजनाएं नहीं होगी बंद यह बात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं कही । उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में लाडली बहना जैसी योजना चलती रहेगी अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्होंने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर आप सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद आभार जताया। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ भोपाल से अमरकंटक जाने के दौरान रायसेन जिले की बरेली में अल्प समय के लिए नगर में स्थित एक मैरिज गार्डन में रूके, जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही जोश के साथ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का ढोल नगाड़े और फूल माला एवं भगवा रंग का गमछा गले में पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, हरनाम सिंह राजपूत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है मैं यह विश्वास दिलाता हूं की लाडली बहना योजना बंद नहीं होगी योजना को लेकर जो अफवाह उड़ाई जा रही है वह सरासर गलत है इस पर ध्यान ना दें और कहा कि मैं मुख्यमंत्री था जब भी आप लोग मेरे परिवार के सदस्य थे और आज भी आप मेरे परिवार के सदस्य हैं मैं हमेशा यहां आता जाता रहूंगा मामा और भैया बनकर मे हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा और जो भी जनता की अपेक्षा है वह भी हम लगातार पूरी करते रहेंगे आप निश्चिंत रहे अपना परिवार है मामा और भैया हे आपकी सेवा के लिए।

Related Articles

Back to top button