मध्य प्रदेश

राष्ट्र की सुरक्षा में राष्ट्रीय सेवा योजना का योगदान विषय पर प्रशिक्षण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बुधवार को शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा चौरसिया के नेतृत्व में राष्ट्र की सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा और देश में आपातकालीन स्थिति में नागरिकों का सहयोग और कर्तव्य विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत – सहायक प्राध्यापक दीपिका जैन द्वारा पहलगाम में आतंकवादी हमले और भारत द्वारा उसके प्रतिकार में किए गए पाकिस्तानी आंतकी संगठनो पर अटैक के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा चौरसिया द्वारा मांक ड्रिल की संपूर्ण जानकारी दी साथ ही राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हम सभी नागरिकों का क्या कर्तव्य और भूमिका होनी चाहिए हमारा क्या सहयोग होना चाहिए राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवको को देश में आपातकालीन स्थिति में 24 घंटे अपने देश की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने ,उनके कर्तव्य उनकी सेवा निष्ठता के लिए जागरूक किया, साथ ही आपातकालीन स्थिति में रक्तदान करने के लिए जागरूक किया ।प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे ने बताया गया कि केवल राष्ट्रीय सेवा योजना की जिम्मेदारी नहीं बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हम सभी नागरिकों को सहयोग करना चाहिए। देश की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। जिससे हम हमारा परिवार हमारा समाज हमारा देश सुरक्षित रह सके । इस कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button