सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी करती हैं रानगिर वाली हरसिद्धि माता, श्रद्धालुओं की लगी अपार भीड़
रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । शारदीय नवरात्रि के पुनीत पर्व पर इन दिनों समीपस्थ देवी मंदिर रानगिर में भक्तों की अपार भीड़ माता हरसिध्दी देवी के दर्शन हेतु उमड रही है प्रसिध्द शक्ति पीठ रानगिर जहां पर विराजित माता हरसिद्धि की अनगढ़ भव्य और अति आकर्षक पाषाण प्रतिमा जिसमें चमत्कार ही चमत्कार भरे हैं कहते हैं कि जो भी व्यक्ति पूरी आस्था और सच्चे मन से माता के दरबार में मनोकामना लेकर आता है माता उनकी हर मुराद पूरी करती हैं यही कारण है की माता भक्त वत्सला होते हुए अपने भक्तों को सदैव अपने शरण मे रखकर उनकी मुराद पूरी करती हैं रानगिर मंदिर में स्थापित माता की चमत्कारी मूर्ति दिन में तीन रूपों में अपने भक्तों को पावन दर्शन देती हैं जो अलौकिक भव्य और मनोहारी होते हैं चित्ताकर्षक माता की मूर्ति के पावन दर्शन मात्र से सभी के क्लेश मिट जाते है , रानगिर में दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर रानगिर आते हैं और मां के दरबार में अर्जी लगाकर मन्नत मांगते हैं जिसे मैया अवश्य पूरी करती हैं बता दें कि रानगिर में माता हरसिध्दी के दरबार में चैत्र मास की नवदुर्गा पर करीब एक पखवाडे तक प्रसिद्ध वार्षिक मेला लगता है जिसमें पूरे भारतवर्ष से श्रद्धालु जन बड़ी संख्या में विभिन्न वाहनो से रानगिर आते हैं इन दिनों क्वार की शारदीय नवरात्रि पर श्रद्धालुओं का दर्शन हेतु परमा से ही आना शुरू हो गया है जो 9 दिनों तक निरंतर चलता रहता है इस समय भी चैत्र मास की नवदुर्गा जैसा ही नजारा देखने को मिलता है गौरझामर से मढी जमुनिया सीरी रामपुर होते हुए करीब दस किमी संक्षिप्त मार्ग से रानगिर पहुंचने का सुगम मार्ग है जो पक्का होने की कारण अब वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए सहज सुलभ है इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 फोर लाइन ज्वाप बस स्टाप तिराहे से परंपरागत मार्ग भी अब चौडा पक्का डामरीकृत हो जाने से आवागमन के लिए मार्ग बेहद सुलभ है एक मार्ग सागर रहली 5 मील से भी रानगिर पहुंचने का पक्का मार्ग है इन मार्गों से श्रद्धालु जन बड़ी संख्या में रोज रानगिर पहुंच रहे है, किवदन्ती है की रानगिर मे माता सती की रान, जंघा कट कर गिरी थी जिससे इस पावन स्थान का नाम रानगिर पडा, इसी प्रकार रानगिर के पास पहाडी पर माता सती गौरी के दांत गिरने से इस स्थान का नाम , गौरीदांत, पडा, रानगिर धाम काफी रमणीक व प्राकृतिक सौंदर्य से भरा पडा है, इसी प्रकृति की गोद मे माता हरसिध्दी देवी का अति पुराना धाम बूढी रानगिर भी प्रसिध्द दर्शनीय स्थान है जहां पर श्रद्धालु बडी संख्या मे दर्शन हेतु जाते है।


