सड़क किनारे नाली से ग्रामीण परेशान, 181 पर शिकायत करने पर सरपंच दी धमकी
ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
सिलवानी। जनपद पंचायत सिलवानी की ग्राम पंचायत चिंगबाडा कलां में नाली निर्माण एवं रोड निर्माण की मांग करने पर सरपंच द्वारा ग्रामीणों को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। परेशान ग्रामीणों ने जनपद पंचायत सिलवानी में ज्ञापन सौप कर कार्यवाही की मांग की है।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत चिंगबाड़ा कलां में खिरकाघाटी में नाली निर्माण एवं रोड निर्माण को लेकर सभी खिरकाघाटी निवासी परेशान है। बारिश का पानी सीधा मकानों के अंदर जा रहा है। जिससे कि कच्चे मकान भी इसकी चपेट में आ रहे है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण एजेंसी ने सड़क निर्माण कर सड़क के दोनो ओर गहरी नाली खोद दी है जिससे ग्रामीण अपने मकानों में आने जाने, वाहन निकालने में परेशान हो रहे है। ग्रामीणों कई बार सरपंच सचिव को अवगत कराया परंतु कोई सुनवाई नही होने पर ग्रामीणों ने सीएम हेल्प लाइन 181 पर शिकायत कर दी तो शिकायत से बौखलाए सरपंच ने शिकायत बंद करने और देख लेने की धमकी दी है। ग्राम पंचायत का कहना है कि नाली का निर्माण सड़क एजेंसी करेगी।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो हम सभी खिरकाघाटी निबासी को काफी नुकसान होगा सरपंच को बार बार अवगत कराने पर भी नहीं किया गया एवं सरपंच के द्वारा कहा जाता है कि यह खिरकाघाटी PWD में आता है इसका निर्माण वो ही करायेगे एवं जहा शिकायत करना हो कर दो कोई मेरा कुछ नहीं कर पायेगा |
ग्रामीणों ने जल्दी ही नाली निर्माण कराया जाने की मांग की है।



