धार्मिकमध्य प्रदेश
गयाजी यात्रा पर रवाना हुए तीर्थ यात्री
सिलवानी। गुरूवार को नगर के वार्ड क्रमांक दो के 21 सदस्यों का जत्था पितृपक्ष में अपने पूर्वजों के पिंडदान, तर्पण श्राद्ध के लिए गयाजी की यात्रा पर रवाना हुए। परिजनों एवं नागरिकों ने यात्रियों को माला पहनाकर एवं तिलककर स्वागत किया। यह तीर्थ यात्री दस दिनी यात्रा कर लौटेंगे। यात्रा पर जाने वालों में माधोसिंह यादव, राधेलाल राय, रामसिंह ठाकुर, गोर्वधन यादव, कमलेश यादव, रूप सिंह, उदयराम यादव, पप्पू यादव, नंदकिषोर यादव, तुलसीराम चढार, डल्लू यादव आदि शामिल है।



