मध्य प्रदेश

सदगुरु जग्गी वासुदेव का स्वास्थ्य मंत्री से लेकर कलेक्टर एसपी सहित आमजन ने किया स्वागत

रायसेन। मिट्टी बचाने हेतु 24 देशों की मोटरसाइकिल से 30, हजार किलोमीटर यात्रा कर भारत में 100 दिन की यात्रा के दौरान 80 वे दिन आज रायसेन पहुंचे सद्गुरु जग्गी वासुदेव का गोपालपुर पर स्वास्थ्य मंत्री से लेकर कलेक्टर एसपी सहित आमजन उनके स्वागत के लिए पहले से मौजूद थे जैसे ही वह गोपालपुर पर अपनी बाइक से पहुंचे तो स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने उनका साल श्रीफल से स्वागत किया, वही रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा भी उनको एक पौधा भेट किया गया इस दौरान रोड के दोनों और बड़ी संख्या में आमजन और श्रीअमरनाथ सेवा समिति के सदस्य सहित ताइकांडो के खिलाड़ी ने उनका स्वागत किया वह अपनी बाइक से चलते चलते सिर्फ 1 मिनट के लिए ही रुके और रायसेन से बायपास रोड होते हुए भोपाल के लिए रवाना हुए वे सुबह झांसी से सागर पहुंचे थे और विदिशा होते हुए रायसेन से भोपाल अपनी बाइक से पहुंचे।

Related Articles

Back to top button