धार्मिकमध्य प्रदेश

सब जेल सिहोरा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सब जेल सिहोरा में निरूद्ध बन्दियों द्वारा अपनी बहिनों से राखी बंधवाकर हर्षोल्लास से रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया गया। बन्दियों की बहिनों द्वारा अपने भाईयों से अपराध न करने का संकल्प लिया गया ।
जेलर दिलीप नायक ने बताया गया कि जेल मुख्यालय के निर्देशानुसार जेल में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बन्दियों को उनकी बहिनों से राखी बांधने की व्यवस्था जेल में की गई थी कुल 44 बन्दियों को 102 बहिनों द्वारा राखी बांधी गई । सभी बहिनों को राखी बांधने के लिये पर्याप्त समय दिया गया। जेल में की व्यवस्था से सभी बहिनें सन्तुष्ट एवं प्रसन्न होकर गईं । उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में लॉकडाउन में जब जेल में मुलाकात प्रतिबन्धित थी तब जेलर नायक द्वारा घर पर राखी बनवाकर स्वयं बन्दियों को बांधी थी जिसकी सभी ने प्रशंसा की थी ।

Related Articles

Back to top button