कृषिमध्य प्रदेश
भारतीय किसान संघ सदस्यता महा अभियान हुआ प्रारंभ
सिलवानी । दिनांक 15 दिसंबर 2023 शुक्रवार को भारतीय किसान संघ तहसील सिलवानी की बैठक संपन्न हुई जिसमें सदस्यता महाअभियांन की शुरुआत सोजनी धाम मंदिर से की गई। सर्व प्रथम सदस्यता हनुमान जी महाराज को अर्पित की गई इसके बाद किसान संघ के सभी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर सदस्यता करेंगे इस वर्ष भारतीय किसान संघ जिला
रायसेन में 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है। सदस्यता 15 दिसंबर से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेगी। भारतीय किसान संघ सिलवानी सभी किसानों से आग्रह करते हैं कि भारतीय किसान संघ के सदस्य बनकर किसान संघ का सहयोग प्रदान करें।



