सरकारी स्कूलों में टीचर नहीं है एवं निजीकरण को बढ़ावा दे रही है सरकार : उमा भारती
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती निजी कार्यक्रम में तेंदूखेड़ा के इमझिरा गांव पहुंची
रिपोर्टर : गौरीशंकर लोधी
तेंदूखेड़ा । नरसिंहपुर जिले की तहसील तेंदूखेड़ा के ग्राम इमझिरा में निजी कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पहुंचे एवं एक सभा को संबोधित किया जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गए।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के साथ बड़ा मलहरा विधायक एवं मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रदुमन सिंह लोधी, पवई विधायक प्रहलाद लोधी, नरसिंहपुर जिले से पूर्व मंत्री एवं विधायक जालम सिंह पटेल, भाजपा के जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर मंच पर मंचासीन थे।
बातों ही बातों में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपनी ही सरकार को घेरा उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में टीचर नहीं है एवं निजीकरण को बढ़ावा दे रही है सरकार। सरकारी अस्पतालों में इलाज अच्छा नहीं मिल रहा प्राइवेट अस्पतालों को बढ़ावा दे रही है सरकार । पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के साथ सभी नेता ग्राम इमझिरा से बरमान की ओर रवाना हो गए हैं।



