सियावास कामधेनु सेवा संघ की बैठक सम्पन्न, बैठक दो साल का आय व्यय किया पेश

गौ भक्त जनपद सदस्य वीरेंद्र सिंह यादव ने गो शाला के लिए दान की तीस लाख रुपए कीमत की ढेड़ एकड़ जमीन
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेग़मगंज । सियावस कामधेनु सेवा संघ समिति की बैठक सागर भोपाल रोड स्थित भार्गव वेयरहाउस पर संपन्न हुई जहां पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक जनप्रतिनिधि दानदाता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए उल्लेखनीय है कि सियावास कामधेनु सेवा संघ समिति विगत चार वर्षो से गो माता के उत्थान के लिए काम कर रही है। बैठक से पूर्व समिति द्वारा 2 साल का आय व्यय प्रस्तुत किया। जिसमें वर्ष 2023-24 एवं वर्ष 2024-25 मै 944405 की राशि सदस्यों दानदाताओ से प्राप्त हुई जिसमें 160 ट्राली भूसा निर्माण राशि कर्मचारी सहित 13 प्रकार के संसाधनों पर 888720 रुपए का व्यय हुआ वही बैंक खाते में ₹55685 रुपए की राशि शेष जमा का लेखा जोखा पेश किया गया। वहीं बैठक में जनपद सदस्य वीरेंद्र सिंह यादव द्वारा अपने स्वर्गीय पिता श्री मुंशीलाल यादव की स्मृति में सागर भोपाल रोड से लगी डेढ़ एकड़ जमीन कामधेनु सेवा संघ समिति की गौशाला के निर्माण के लिए दान की गो शाला बनने पर उनके पिता के नाम से गौ शाला का नामकरण होगा। दान की है जमीन की वर्तमान कीमत लगभग तीस लाख रुपए के आसपास है। समिति द्वारा वीरेंद्र सिंह यादव का साल, श्रीफल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वही समाजसेवी रमेश भार्गव द्वारा सागर भोपाल मार्ग से लगी हुई तीन एकड़ जमीन गौशाला के लिए 10 साल के लिए निशुल्क समिति को उपयोग हेतु दी गई। इनका भी समिति द्वारा हार पहना कर सम्मानित किया। विगत तीन वर्षों से रिटायर्ड फौजी राजेन्द्र सिंह की भूमि पर गो शाला संचालित थी जिनका भी समिति द्वारा सम्मान किया गया। वहीं गो सेवा मैं बढ़ चढ़कर भाग लेने बाले राजू सिंह शिक्षक, आयुष यादव,मथुरा प्रसाद लोधी का भी समिति द्वारा सम्मान किया गया। आज की बैठक मैं गायों के लिए 150 ट्राली भूसा की राशि दानदाताओं द्वारा दी गई।
वही अन्य दानदाताओं द्वारा भी बढ़-चढ़कर कामधेनु सेवा संघ समिति के लिए दान नगद राशि भूसा सहित अन्य सामग्री दान देने की घोषणा की। समिति द्वारा दोपहर 1 बजे से बैठक आयोजित की गई थी जिसमें सभी दानदाताओं को भोज की भी व्यवस्था की गई थी। वहीं अन्य समाजसेवियों को भक्तों का भी समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया।



