मध्य प्रदेश

साईखेडा में 132 केवी सब स्टेशन बन जाने पर बिजली समस्या से मिलेगी राहत

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । लगभग 16 हजार की आबादी वाले नगर परिषद साईखेडा के बांशिदे और क्षेत्रीय जन बिजली की अघोषित कटौती और कम बोल्टेज से हालाकान रहते है। बोल्टेज न मिलने से किसान, छोटे ईलेक्टानिक दुकान, छात्र छात्राऐ, बूढ़े बुजुर्ग बच्चे परेशान है । घरो के कूलर पंखे, आटाचक्की , जेट पंप तक नहीं चल पाते जिससे दैनिक उपभोक्ताओं को समस्या होती है।लंबे समय से नगर वासियो, क्षेत्रीय किसानो और नगरवासियों द्वारा धरना प्रदशर्न और ज्ञापन देकर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया फिर भी समस्या से मुक्ति नहीं मिल रही । लंबे से नगर वासियों द्वारा साईखेडा मै 132 केवी सब स्टेशन स्थापना की मांग जा रही है। विगत माहो मै पूर्व क्षेत्रीय बिधायक गोविंद सिंह पटेल और नगर वासियों ने क्षेत्रीय जनो ने पूर्व केबिनेट मंत्री रामपाल सिह के प्रवास पर मुख्यमंत्री के नाम 132 केवी सब स्टेशन के लिऐ ज्ञापन सौंपा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साईखेडा की बिजली समस्या को लेकर बिधानसभा में पूर्व केबिनेट मंत्री ने रामपाल सिह ने सरकार का ध्यान आकषर्ण कराकर ऊर्जा म़ंत्री द्वारा कायवाही कर जबलपुर मंडल भेजा और प्रक्रिया शुरु कर दी है । देखना अब तहसील का दर्जा प्राप्त नगर परिषद, कालेज, सीएमराईज स्कूल वाले साईखेडा के रहवासियों को बिजली की समस्या से कब राहत मिलेगी।नगर वासियों ने नगर को बिजली की समस्या छुटकारा दिलाने के लिए 132 केवी सब स्टेशन की स्थापना करने की मांग शासन प्रशासन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से जनहित में की है। साईखेडा मै 132 केवी सवस्टेशन बन जाने से लोग छोटे छोटे उधोग दुकानदार घरेलू उपभोक्ता शासकीय कार्यालयो में परेशानी नहीं होगी।
इस सबंध साईखेडा ओआईसी आशीष पटेल से चर्चा हुई तो उन्होंने बताया कि साईखेडा में 132 केवी का प्रस्ताव जबलपुर भेज दिया गया । स्वीकृत होने पर साईखेडा सौगात मिली ।बिधासभा से स्वीकृति मिल गई।

Related Articles

Back to top button