मध्य प्रदेशराजनीति

सामाजिक राजनीतिक अधिकारों को लेकर चौरसिया समाज के महाकुंभ में सभी स्वजन बंधु शामिल होंगे

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । एक अक्टूबर रविवार को अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के तत्वाधान में भोपाल में होने वाले चौरसिया महाकुंभ में जिले भर से चौरसिया समाज के सैकड़ो स्वजन बंधु शामिल होंगे। इसको लेकर चौरसिया समाज के प्रमुखों द्वारा प्रत्येक घर-घर दस्तक देकर अभियान चलाया जा रहा है।
समाजसेवी किशोरीलाल चौरसिया एडवोकेट,जिला अध्यक्ष दिनेश चौरसिया सिलवानी, रामाधार चौरसिया, फूलसिंह चौरसिया, मनोज चौरसिया, कुलदीप चौरसिया, खेमचंद चौरसिया गढ़ी, अमित चौरसिया देवरी इत्यादि सहित समाज के प्रमुख कार्यकर्ताओं द्वारा भोपाल में चौरसिया समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक अधिकारों सहित समाज के हित में अन्य बिंदुओं को लेकर होने वाले चौरसिया महाकुंभ में शामिल करने के लिए विशेष बैठके आयोजित कर घर-घर दस्तक देकर आमंत्रण पत्र देकर महाकुंभ में जाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके नाम दर्ज किए जा रहे हैं।
एडवोकेट किशोरी लाल चौरसिया ने सभी स्वजन बन्धुओं से अधिक से अधिक भोपाल चलने का आव्हान करते हुए बताया कि भोपाल महाकुंभ में एक हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य आवश्य पूरा करेंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है ।

Related Articles

Back to top button