क्राइम

खितौला में मोटर साईकिल सवार युवक के सिर से निकला ट्रक, दर्दनाक हादसे में घटना स्थल पर मौत

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र खितौला में गुरुवार की सुबह 11:22 के लगभग मोटरसाइकिल सवार युवक के सिर के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया था। इस हादसे को जिस किसी भी ने देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।
खितौला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार राहुल कोरी युवक अपनी गाड़ी क्रमांक MP 35 ZC 0347 से खितौला मझगवा सड़क मार्ग जैसे ही फाटक से कुछ दूरी पर पहुंचा ही था कि सामने से ढलान साइड से आ रहे ट्रक क्रमांक MP NB – 3956 का चका उसके सिर से निकल गया और वह तत्काल उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस स्टॉप ने मृतक युवक के शव को सड़क मार्ग से उठाया और पुलिस ने मर्ग पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा भिजवाया। घटना से खितौला मझगवा सड़क मार्ग कुछ देर के लिए अवरूद्ध हो गया था। वहीं ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को सूचना के माध्यम से अवगत कराया गया। दोपहर बाद मृतक युवक के शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Back to top button