मध्य प्रदेश

सायबर ने धोखाधड़ी से बचने दी सलाह

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
रायसेन । ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सायबर हेल्पलाइन से मदद लेने की अपील की गई है। अक्सर यह देखा जा रहा है कि इन दिनों नागरिकों को मोबाइल फोन के माध्यम से सायबर धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। जो भी व्यक्ति सायबर धोखाधड़ी के शिकार होते हैं। उन्हें सरकार के सायबर हेल्पलाइन नम्बर 155260 या 1930 पर फोन कर इसकी जानकारी तत्काल देना चाहिए, जिससे आरोपियों को पकड़ा जा सके। नागरिकों से अपील की गई है कि अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी किसी से शेयर न करें और बैंक खाते से संबंधित ओटीपी किस को न बताएं अन्यथा सायबर धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button