मध्य प्रदेश

सिलौंडी से बीजापुरी, नेगाई सड़क निर्माण गुणवत्ता विहीन, पहली बारिश में ही खुल गई भृष्टाचार की पोल

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी से बीजापुरी मार्ग के नेगाई में गुणवत्ता हीन रोड का निर्माण हुआ है । अभी नाली भी नही बनाई गई है जिससे ग्रामीणों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है । क्षेत्र के सौरभ मिश्रा, बन्टू राय, शुभम साहू, योगेश राय ने बताया कि अभी जो रोड़ सिलौंडी पुल के पास बनाया जा रहा वहाँ पर कच्चा बेस डाला गया है जिससे रोड जल्दी ही ख़राब हो गया । दो माह पूर्व नेगाई मुख्य मार्ग में भी ठेकेदार ने मनमानी करते हुए खराब गुणवत्ता का रोड़ बना दिया जो कि पहली बारिश में ही उखाड़ रहा है । नेगाई मुख्य मार्ग में अभी तक नाली निर्माण भी नही हुआ । हम सभी ग्रामीण मिलकर कलेक्टर महोदय से शिकायत करेंगे । हमारी मांग कि अभी वर्तमान में सिलौंडी पुल के पास रोड बना रहा उसे अच्छी गुणवत्ता का बना जाए । सिलौंडी मुख्य मार्ग चोकीकरण के साथ दोनों तरह नाली और फुट वथ का भी अच्छे से निर्माण हो ।

Related Articles

Back to top button