मध्य प्रदेश

लंबे इंतजार के बाद पूरी हुई मांग, जनपद अध्यक्ष ने किया था पत्राचार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्राम पंचायत मंगेली के ग्राम जमुनिया में खेत सड़क निर्माण की मांग लंबे अरसे से ग्रामवासियों की जा रही थी । क्षेत्रीय जनों की मांग पर जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष ने कलेक्टर अवि प्रसाद को पत्राचार कर क्षेत्रीय जनों की प्रमुख मांग रखी । कलेक्टर अवि प्रसाद ने तत्काल क्षेत्रीय जनों की मांग पर ग्राम जमुनिया के आदिवासी मुहल्ले में से लगी खेत सड़क जिससे निकलना मुश्किल था अब वहां नवीन सड़क का निर्माण होगा । जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने बताया कि नवीन सड़क निर्माण के लिए शासन द्वारा स्वीकृत 7.60 लाख की लागत से यह निर्माण होगा । जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने बताया कि कटनी जिले में मात्र 11 सड़को की अनुमति कलेक्टर द्वारा दी गई है । जिसमें ग्राम पंचायत मंगेली के ग्राम जमुनिया की खेत सड़क भी शामिल है।
जमुनिया में खेत सड़क निर्माण का भूमि पूजन जनपद अध्यक्षा सुनीता संतोष दुबे ने किया। इस दौरान ग्राम के वरिष्ट जन हरिशंकर मिश्रा, गंगाराम मिश्रा, बसंत मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, समाजसेवी संतोष दुबे, सरपंच संजय दहायत, सचिव अंकित पांडेय, सतीश मिश्रा, बिजेंद्र मिश्रा, लालजी कोल एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button