मध्य प्रदेश

मुरवारी में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने विधायक ने मंत्री को लिखा पत्र

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम मुरवारी में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने के लिए विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने राकेश शुक्ला मंत्री नवीन एवं नवीकरणीय विभाग को पत्राचार किया।
योगेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने बड़वारा विधानसभा क्षेत्र ढीमरखेड़ा तहसील के मुरवारी ग्राम के चतुर्दिक ग्रामों को मिलाकर 10 हजार एकड़ भूमि विविध औद्योगिक विकास के लिए चिन्हित की गई थी। लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई। उपरोक्त चिन्हित स्थान में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित होने से यहां पर जनमानस के साथ साथ कृषि एवं बड़े औद्योगों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही नवीन रोजगारों का सृजन होगा। क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मंत्री राकेश शुक्ला से आग्रह किया है कि उपरोक्त स्थान पर सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button