पर्यावरणमध्य प्रदेश

स्वच्छता कार्यक्रम में ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल को स्वच्छता श्रेणी में एवं 24 विद्यार्थी हुए सम्मानित

सिलवानी । नगर परिषद सिलवानी में गांधी जयंती पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी प्रकाश चंद्र शाक्य, नगर परिषद अध्यक्ष रेशू विभोर नायक, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था ब्रेनिएक्स पब्लिक सिलवानी को स्वच्छता गतिविधियों के विद्यालय में आयोजन एवं स्वच्छता पालन करने में नगर के स्वच्छ विद्यालय की श्रेणी में स्कूल के प्राचार्य गजेन्द्र सिंह रघुवंशी को एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता ( पोस्टर मेकिंग) में ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल सिलवानी के 24 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।
ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गजेन्द्र सिंह रघुवंशी ने स्वच्छ श्रेणी में प्राप्त हुए सम्मान का श्रेय स्कूल में कार्यरत मेहनती शिक्षक, शिक्षिकाओं, स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों की स्वच्छता गतिविधियों में अपने शत प्रतिशत प्रयास व विद्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को दिया। इसके साथ ही प्राचार्य गजेन्द्र रघुवंशी ने नगर के सभी नगरवासियों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Back to top button