मध्य प्रदेश

सुलभ काम्प्लेक्स का पानी सड़कों पर फैलता, बेखबर स्थानीय प्रशासन

रिपोर्टर : देवेंद्र तिवारी
सांची । वैसे तो स्वच्छता अभियान नगर में समय-समय पर जोर शोर से चलाया जाता है तथा पानी निकासी व्यवस्था करते कर्मचारी दिखाई दे जाते हैं परन्तु रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित सुलभ काम्प्लेक्स का फिकने वाला पानी बसस्टेंड मार्ग पर दल-दल बना देता है प्रशासन बेखबर बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित सुलभ काम्प्लेक्स जो लाखों खर्च कर बनवाया गया था जिसका संचालन एक कंपनी द्वारा किया जा रहा था परन्तु इस शौचालय को बताया जाता है कि व्यक्ति गत तौर पर नपं कर्मचारियों के ही सुपुर्द कर दिया गया जिससे इस काम्प्लेक्स से पानी व्यर्थ फिकता रहता है जिससे इस क्षेत्र में आसपास दुकानदारों के व्यवसाय पर तो प्रभाव पड़ता ही है साथ ही पानी बसस्टेंड परिसर पहुंच मार्ग पर भर जाता है जिससे सडक पर चलना मुश्किल हो जाता है परन्तु काम्प्लेक्स से बहने वाले पानी की व्यवस्था से प्रशासन पूरी तरह बेखबर बना हुआ है ।

Related Articles

Back to top button