सोनी समाज का होली एवं पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न

सोनी समाज की धर्मशाला एवम अजमीढ़ देव की प्रतिमा स्थापना की मांग ने पकड़ा जोर, 7 मई को लोकतंत्र के पर्व में मतदान करने के लिए ली शपथ
रायसेन। रायसेन जिला मुख्यालय पर शगुन गार्डन में सोनी समाज का पारिवारिक मिलन समारोह एवं स्वरूची भोज का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सोनी समाज के महिला पुरुषों ने भाग लिया । तथा एक दूसरे को तिलक लगाकर होली मिलन मनाया गया। इस पारिवारिक मिलन समारोह में समाज के लोगों द्वारा सोनी समाज की धर्मशाला एवम अजमीढ़ देव जी की प्रतिमा स्थापना की मांग की है। समाज ने निर्णय लिया की इसके लिए राज्य शासन से शासकीय भूखंड लेकर समाज एवं जन प्रतिनिधियों मदद से धर्मशाला बनाई जाएगी तथा अजमीढ़ देव जी की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। समाज के सभी महिला पुरुषों को महिला संगीत के बीच राजकिशोर सोनी ने शपथ दिलाई की 7 मई को लोकतंत्र के पर्व में सोनी समाज के सभी मतदाता परिवार सहित मतदान करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद किरण सोनी ने कहा की सोनी समाज की महिलाएं शीघ्र ही महिला मंडल का गठन करेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों को संचालित करेंगे।
इस अवसर पर रामकुमार सोनी, अशोक सोनी गुड्डा भैया जिला शासकीय अधिवक्ता, ओमप्रकाश सोनी एडवोकेट, संतोष सोनी, उमाशंकर सोनी, योगेंद्र सोनी, नीलेश सोनी सुनील सोनी, अखिलेश सोनी मुछेल बद्रीप्रदाद सोनी, सुखराम सोनी, गरीबदास सोनी, गोविंद सोनी, दिनेश बडोनिया, लीला सोनी, कुंदन सोनी, संजू सोनी, सौरभ सोनी, हरीश सोनी, विकास सोनी, मनोज सोनी, राजेश सोनी, शिवकुमार सोनी, चंद्रभान सोनी, शैलेंद्र सोनी ने समाज की गतिविधियों के संबंध में बताया।
कार्यक्रम का संचालन राजकिशोर सोनी ने किया।



