स्कूल से 8 वीं कक्षा की चार बालिकाएं लापता, तलाश में पुलिस
उज्जैन । उज्जैन से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उज्जैन के लोटी स्कूल में कक्षा में 8 वीं में पढ़ने वाली चार बालिकाएं बुधवार से लापता है। इस बात की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई हैं। वहीं अभी सभी चिक्टिवि खंगाले जा रहे हैं। दरअसल, ये चारों छात्राएं स्कूल जाने के बाद घर नहीं आई। ये जानकारी सामने आई है कि ये चारों छात्राएं ट्रैन में बैठ कर शायद कही गई है।
जानकारी के मुताबिक, नीलगंगा पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि परिवार के लोगों ने इन छात्राओं को स्कूल बुधवार के दिन छोड़ा था लेकिन उसके बाद ये वापस नहीं मिली जब परिजन इन्हें लेने के लिए स्कूल पहुंचे तो ये सभी नहीं मिली। जिसके बाद इनकी तलाश की गई। वहीं पुलिस को इस मामले की जानकारी हाथों हाथ दी गई जिसके बाद पुलिस भी इन सभी की तलाश में जुट चुकी हैं। नीलगंगा पुलिस ने स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी तलाशना शुरू कर दिए है। कुछ सूत्रों द्वारा कहा गया है कि इन छात्रों को स्टेशन पर देखा गया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ये चरों कही गई है। इस छात्रों के परिजन काफी ज्यादा परेशान है। कइयों का तो रोना ही बंद नहीं हो रहा है।



