कृषिमध्य प्रदेश

बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की मनमानी से किसान परेशान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पोडी कला बी बिना किसी को अवगत कराएं बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपनी मनमानी करते हुए ट्रांसफार्मर को ले गए। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पहले ट्रांसफार्मर लाना था फिर लगे हुए ट्रांसफार्मर को निकालकर लाए हुए ट्रांसफार्मर को लगाना था ताकि किसान परेशान नहीं होते अब किसानों की फसल सूख रही है जहां पर मोदी सरकार किसानों को अनेकों प्रकार की योजनाओं का लाभ दे रही है तो वही उनके अधिकारी कर्मचारी किसानों को परेशान करने में बाज नहीं आते। ग्राम पंचायत पोडी कला बी का किसान बिजली व्यवस्था को लेकर रोने के अलावा कुछ नहीं कर सकता क्योंकि अधिकारी कर्मचारी किसानों की सुनने के लिए तैयार नहीं है लगातार किसानों के जाने के बाद बिजली ऑफिस में उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है। ऐसा लग रहा है मानो जैसे बिजली ऑफिस के अधिकारी कर्मचारी पोड़ी कला बी के किसानों को परेशान करने की कसम खाई है। बेचारा किसान जब आस लगाकर बैठा है कि मेरी फसल अब आएगी तब बिजली विभाग की मनमानी के चलते किसानों की फसल खेतों में ही सूखकर खत्म हो जाएगी। अब ऐसे में अगर कोई किसान किसी कारणवश आत्महत्या करता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग के आला अधिकारियों की होगी क्योंकि बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी किसानों की सुनने के लिए तैयार नहीं है।

Related Articles

Back to top button