स्मैक बेचने वाला आरोपी गिरफतार, एक लाख 65 हजार की स्मैक पकड़ी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
सागर । पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर, बीना एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग देवरी के मार्गदर्शन में अवैध रुप मादक पदार्थों कि ब्रिकी के विरुद्ध चलाये ज रहे अभियान के पालन में मुखबिर के द्वारा सूचना पर कार्यवाही कर थाना देवरी पुलिस ने आरोपी मन्टू उर्फ मनीष पिता देवेन्द्र पाण्डेय उम्र 32 साल नि. सिविल लाईन देवरी से के कब्जे से कुल 16. 46 ग्राम कीमती 165000 रुपये स्मैक एंव दो मोबाईल कुल कीमती 2 लाख रुपये की जब्त की गई है।
उपरोक्त आरोपी के विरुध धारा 8/21 एन.डी.पीएस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी. उपमा सिंह, उनि. ए.एन. द्विवेदी, उनि ललित बेदी, आरक्षक मुकेश, आरक्षक रुपेश, आरक्षक प्रेमजीत, आरक्षक प्रमोद, आरक्षक रोशन, महिला आरक्षक पूजा, रुकमणी की सराहनीय भमिका रही है।



