मध्य प्रदेश

विधायक ने स्कूली छात्र-छात्राओं को बांटी साइकिल, खुश हुए बच्चे

सिलवानी। विधायक रामपाल सिंह राजपूत द्वारा सीएम राइज स्कूल में बुधवार को स्कूली छात्र-छात्राओं को 120 साइकिल वितरित की गईं। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधायक द्वारा कन्या पूजन किया गया। साइकिल वितरण से पूर्व विधायक ने स्कूली छात्र व उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि मप्र सरकार छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए भोजन, साइकिल, पाठ्य पुस्तकें सहित अन्य सुविधाएं निःशुल्क जुटा रही है। इसलिए अभिभावकों का भी यह दायित्व है कि वे अपने बच्चे की पढ़ाई- लिखाई पर न केवल ध्यान दें, बल्कि वे अपने आसपास रहने वाले अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। विधायक ने छात्रों से कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा जरिया है जिससे वे अपने समाज, परिवार व देश को विकास के रास्ते पर एक नई पहचान दिला सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन बीईओ नरेश रघुवंशी ने किया जबकि आभार प्राचार्य एनपी शिल्पी ने माना। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय षुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु जैन, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, सलीम काजी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button