क्राइममध्य प्रदेश

स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, और अन्य लोग नहाते रहे

सेंडोरा गांव स्थित फार्म हाउस में हुई घटना
रायसेन । रायसेन जिले के सेंडोरा गांव में स्थित डॉ. तैययव के फार्म हाउस में बने स्विमिंग पुल में डूबने से अपने मालिक के साथ आए एक ड्राइवर की डूबने से मौत हो गई।
कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी संदीप चौरसिया ने बताया कि रंगपंचमी पर्व पर शाम के समय भोपाल से 27 लोग इस फार्म हाउस पर आए थे, जिसमें 6 बच्चे भी शामिल थे। भोपाल निवासी आशीष बाथव के साथ ड्राइवर सागर जंजाले भी आया था। शराब के नशे में ड्राइवर सागर जंजाले कब स्विमिंग पुल में डूब गया, किसी को पता ही नहीं चला। जहां पर यह ड्राइवर डूबा वहां पर लोग नहाते भी रहे। जब रात 12-1 बजे वापस लौटने की तैयारी की गई तो ड्राइवर कहीं दिखाई नहीं दिया। इसके बाद ड्राइवर की खोजबीन शुरु की गई तो रात साढ़े तीन बजे उक्त ड्राइवर का शव पानी के ऊपर आ गया। ड्राइवर के मौत की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक ड्राइवर के परिजनों ने कई आरोप लगाए है, जिनकी जांच पुलिस द्वारा प्रारंभ की गई है।

Related Articles

Back to top button