मध्य प्रदेशराजनीति

किसी के सम्मान को कलंकित करना अन्याय

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। पटेरा ब्लाक के सतरिया ग्राम पंचायत में पिछड़े वर्ग के व्यक्ति द्वारा वही के स्थानीय व्यक्ति के पैर घुलवाई को लेकर मामले की गूॅंज देश प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई हैं उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पीड़ित परिवार से मिलने त्रिस्तरीय समिति बनाते हुए सत्रिया ग्राम पंचायत वहॉ गॉव की जानकारी लेने और वहॉ का माहौल जानने पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया, विनय सक्सेना विधायक सिदार्थ कुशवाहा को पहुंचाया । वहॉं पहुंचकर उन्होंने देखा कि वहॉ के व्यक्तियों में डर एवं भय का माहौल है उक्त घटना की जानकारी से अवगत होकर जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। वहा सब मानवीय दृष्टिकोड से पीड़ित परिवार से मिलने गये थे ऐसी घटनाओं से गॉव तो बदनाम हुआ किन्तु उक्त घटनाओं से जिला भी बदनाम होता है भारत का संविधान सभी जाति के लिये एकसा है और इस प्रकार के कारनामे करने का अधिकार किसी को भी नहीं है। पीड़ित परिवार पिछड़े वर्ग का है और सामूहिक रूप से मंदिर परिवार में इस तरह का कृत्य करना अशोभनीय है ऐसी घटनाओं पर शासन प्रशासन को अंकुश लगाना चाहिये। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटैल ने कहा कि उक्त घटना को माननीय उच्च न्यायालय के स्वतः संज्ञान में ले लिया है और जो दोषी है उन पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी जारी हो चुके है। इस अवसर पर संजय चौरसिया, पवन पटेल, प्रदीप पटेल, परम यादव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, भूपेन्द्र आजवानी, दिनेश रैकवार, मंजीत यादव, अमित नामदेव, अफजल खान, बसंत कुशवाहा, मुकेश रोहिताश, डालचंद कुशवाहा, अजय जाटव, अनुज ठाकुर सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button