हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ने की समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा, सौंपी जिम्मेदारियां
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। शहर के यशवंत मैरिज गार्डन में श्री नगर हिन्दू उत्सव समिति की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर नवनियुक्त श्री हिउस के अध्यक्ष मनीष बंटी माहेश्वरी की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई।बैठक में
पूर्व हिउस अध्यक्षों की मौजूदगी में हुई। हिउस अध्यक्ष मनीष बंटी माहेश्वरी ने नवागत पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र।साथ ही जिम्मेदारियां सौंपी गई।
श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक का आयोजन यशवंत गार्डन के सभागार में आयोजित किया गया जिसमें हिंदू उत्सव समिति के सभी पूर्व अध्यक्षों की मौजूदगी में श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष बंटी माहेश्वरी ने समिति के नए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए सभी को मंच के माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किए ।इनमें प्रमुख रूप से जितेन्द्र शर्मा, सूर्या राठौर को महामंत्री बनाया गया है वही अरूण वैष्णव, भैय्यालाल कुशवाह, आदित्य चावला एडवोकेट, नीलेश कुशवाह, चिमन कुशवाह, विवेक लोहट, संतोष यादव, पवन शाक्या, कमलेश मोगिया, अशोक रानू पंथी एडवोकेट, मोहर सिंह ठाकुर, आलोक राठौर, अशोक नाविक, रूपेन्द्र राठौर इन सभी को उपाध्यक्ष बनाया गया है । इसके अलावा शिवम बघेल, अजय चौधरी, अंकित सक्सेना, सह सचिव सहित विक्की ठाकुर, भानू मोंगिया, रमाकांत मीणा, अशीष ठाकुर, रिषी मालवीय, आकाश राठौर इन सभी को चल समारोह प्रमुख बनाया है। अरविंद पाठक प्रवक्ता, सुरेश साहू, देवेन्द्र श्रीवास्तव, सन्नी खत्री, राजकुमार यादव, विनोद प्रजापति, महेश बघेल,
राकेश यादव, अजेश जाटव, सोनू विश्वकर्मा, अमित श्रीवास्तव इनको संगठन मंत्री तथा निमित चतुर्वेदी को कोषाध्यक्ष बनाया है। ब्रजबिहारी मिश्रा, संजीव शर्मा सांस्कृतिक प्रमुख का कार्य देखेंगे। राजेन्द्र दुबे सोमवारा, पराग शर्मा सोशल मिडिया एवं वरिष्ठ पत्रकार सीएल गौर, विनीत माहेश्वरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही सुनील मालवीय, स्वप्निल शर्मा, जमना कुशवाह, राधेलाल चक्रवर्ती, पन्नालाल अहिरवार, भावेश खूबचंदानी, मोनू शर्मा सभी मंत्री, कमलेश कम्मू सेन को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया है।
इस अवसर पर श्री हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी महेश श्रीवास्तव चच्चा, जमना सेन, राजकुमार यादव, गिरधारी लाल रैकवार, बबलू ठाकुर, शिवराज सिंह कुशवाह, मनोज अग्रवाल, अशोक सोनी, पति राम प्रजापति, अनिल चौरसिया, लीला सोनी, बृजेश चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह राठौर, कैलाश पहलवान सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित हुए।




