हिन्दी लेखिका संघ दमोह क भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
ब्यूरो चीफ :भगवत सिंह लोधी
दमोह। स्थानीय मानस भवन के सभाकक्ष में हिन्दी लेखिका संघ दमोह का भव्य वार्षिक सम्मेलन जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल के मुख्यातिथ्य, म. प्र. के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया की अध्यक्षता, दमोह विधायक अजय टंडन एवं नगर पालिका अध्यक्ष मंजु राय, हि.ले.सं. सागर अध्यक्ष सुनीला सराफ के विशिष्टातिथ्य में सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्ववोधन में संस्था अध्यक्ष पुष्पा चिले तथा उनकी सहयोगी बहनों को बधाई दी और कहा कि हिन्दी लेखिका संघ के सदप्रयासों से हिन्दी साहित्य के प्रति महिलाओं में रुचि जाग्रत हो रही है एवं वे लेखन की ओर प्रवत्त हुईं हैं।उन्होंने यह भी कहा कि दमोह साहित्य के क्षेत्र में अत्यंत समृद्ध है। अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों ने हिन्दी लेखिका संघ दमोह की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की और निरंतर गतिमान रहने की शुभकामनाएं दीं। स्मारिका सुरम्या का विमोचन होने के पश्चात डा रघुनंदन चिले ने समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि सुरम्या पत्रिका साहित्य की विभिन्न विधाओं की रचनाओं का गुलदस्ता है। पुष्पा चिले के सद्य प्रकाशित उपन्यास शापग्रस्त की समीक्षा करते हुए सागर की प्रो. डॉ शरद सिंह ने कहा नारी विमर्श के युग में नारी के संघर्षों को रेखांकित करने वाली यह कृति निसंदेह पठनीय है।डा प्रेमलता नीलम की कृति नीलम की लघुकथाओं की समीक्षा में नरेंद्र दुबे ने कहा कि ये सामाजिक परिवेश को लेकर लिखी गयीं लघु कथायें हैं। कार्यक्रम में सुखदेव प्रसाद दुबे पूर्व कलेक्टर दमोह, डॉ चंचला दवे सागर, डॉ श्याम मनोहर सिरोठिया सागर, सपना सराफ क्षिति जबलपुर, विनोद नयन जबलपुर, डॉ.रानू राठौर जबलपुर, डॉ कीर्तिकाम दुबे दमोह, पं.श्याम सुन्दर शुक्ला दमोह आदि की उपस्थिति रही।



