हेलमेट न पहनने वालों पर भोपाल विदिशा हाईवे पर दीवानगंज पुलिस ने की चालानी कार्यवाही
रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । पुलिस अधीक्षक रायसेन विकास कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के निर्देशन में जिले मे बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वाहन चालकों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान लगातार वाहन चैकिंग चालानी कार्यवाही की जा रही है तथा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने व यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु समझाईश दी जा रही है। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को दीवानगंज पुलिस द्वारा भोपाल विदिशा हाईवे पर वाहन चेकिंग की गई इस दौरान बगैर हेलमेट 9 बाइक चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई।
दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, प्रधान आरक्षक लखपत सिंह रघुवंशी, आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक सूरज वर्मा ग्राम, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य राहुल यादव मौजूद रहे।



