मध्य प्रदेश

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 1 दिवसीय उपवास

रिपोर्टर : मदन वर्मा बम्होरी
सिलवानी।
तहसील सिलवानी के अंतर्गत ग्राम रमगढ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 1 दिवसीय उपवास किया गया । ग्राम रामगढ़, करतोली, बाजनी, नयाखेड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को द्वारा बताए गए सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने के संदेश जैसे कार्यो को याद करते हुए एक दिन के उपवास पर बैठ कर महात्मा गांधी को याद किया गया। गांव के मुखिया साथी दशरथ सिंह, प्रमोद, राममोहन, हरिशंकर, ईश्वरदास, रामचरण इस उपवास में कार्यक्रम में शामिल हुए। अलग-अलग गांव से 55 लोगों ने भाग लिया, एकता परिषद रायसेन जिला समन्वयक सरस्वती उईके उपवास कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।

Related Articles

Back to top button