मध्य प्रदेश

दुकानों के सामने खड़ी बाइकों को हटवाने आए टीआई ने दुकानदारों से की अभद्रता

कबरेज़ करने पहुंचे पत्रकारों के कैमरे हटवाए
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
तेन्दूखेड़ा । तेंदूखेड़ा नगर पुलिस द्वारा गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। दुकान के सामने खड़ी दुकानदारों की बाइक हटवाने के नाम पर पुलिस की गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे पुलिस द्वारा दुकानों के सामने खड़ी वाइको हटवाने के नाम पर दुकानदारों से अभद्र व्यवहार करते हुए गुंडों जैसा व्यवहार करती हुई दिखाई दे रही है जिसका दुकानदारों ने विरोध किया तो थाना प्रभारी अभद्र व्यवहार करने पर उतारू हो गए और जब मीडिया कवरेज करने पहुंचे तो मीडिया कर्मियों से ही उलझ पड़े और उनके कैमरे हटवाने को लेकर अपशब्द का प्रयोग करते हुए दिखाई दिए। दुकानदार पुष्पराज यादव, धर्मेंद्र पाल, हसन खान ने बताया की थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ आए और बोलने लगे अपनी दुकान के सामने गाड़ी नहीं खड़ी कर सकते और जब हम लोगों ने पूछा की गाड़ी व्यवस्थित खड़ी है। सर क्या दिक्कत है तो अपशब्द बोलने लगे। दीपक जैन, मोनू सिंघई, अजय यादव, मोनू सेन, सौरभ केवट की दुकान है मार्केट में है और वह अपनी दुकान के सामने गाड़ियां व्यवस्थित तरीके से खड़ी करते हैं और थाना प्रभारी इन गाड़ियों को अलग करवाने के के लिए आए थे और दुकानदारों के द्वारा नियम से व्यवस्थित खड़ी गाड़ियों को हटवाने की पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया तो थाना प्रभारी बोखला गए और दुकानदारों पत्रकारों से अपशब्द बोलने लगे।

Related Articles

Back to top button