मध्य प्रदेश

कुंआ में गिरा बाघ, रेलिंग पर बैठकर गुर्रा रहा, वन अमला बाघ को निकलाने की कोशिश में जुटा

छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा जिले की चौरई तहसील के ग्राम हरदुआ में एक बाघ कुंआ में गिर गया। गुरुवार को कुंआ से गुर्राने की आवाज सुन ग्रामीण पहुंचे तो भीतर का नजारा देखकर दहशत में आ गए। कुंआ में करीब 20 फीट नीचे बाघ नजर आया। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
रेलिंग पर बैठा बाघ दहाड़ रहा
उल्लेखनीय है कि ग्राम हरदुआ पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन से सटा हुआ है। माना जा रहा है कि यही से बाघ गांव में आया होगा। चित्र में दिखाई दे रहा है कि कुंआ के भीतर बने रेलिंग पर बैठा है। बाघ चारों तरफ से लोगों से घिरा होने की वजह से असहज हो रहा है और लोगों की भीड़ देख दहाड़ रहा है।
वन विभाग की टीम पहुंची
जानकारी अनुसार पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बबलू पटेल के खेत स्थित कुंआ में बाघ गिरा है। सुबह जब ग्रामीणों को बाघ को कुंआ में देखा तो तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग से डिप्टी रेंजर तुलसीराम सनोडिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन अमला बाघ को निकलाने की कोशिश में जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button