खाद नही मिलने पर बरा चौराहा पर किसानों ने लगाया जाम, थाना प्रभारी ने सूझबूझ से खुलवाया

रिपोर्टर : हरिकांत विश्वकर्मा
बण्डा । वर्तमान में बोनी का समय चल रहा है किसानो को खाद की जरूरत हो रही है लेकिन बण्डा शासन प्रशासन खाद की पूर्ति नही कर पा रहा है। किसानो को समय पर खाद नही मिल पाने के कारण नाराज किसानो ने शनिवार को बण्डा बरा चौराहा पर जाम लगा दिया, जाम लगने के कारण वाहनो की आवाजाही थोडे समय को रुक गई। नाराज किसानो को मनाने के लिये बण्डा तहसीलदार एव टीआई मौके पर पहुंचे।
सैकड़ों किसानों को 5 तारीख की पर्ची प्रशासन द्वारा दी गई थी कि उन्हें 5 तारीख को खाद मिला, किंतु जब किसान डबल लॉक मंडी प्रांगण खाद लेने पहुंचे तो खाद्य प्रभारी द्वारा यह कहा गया कि खाद नहीं है। एक तो किसानों को सुबह से 8 बजे से लाइनों में लगना पड़ता है और ऊपर से खाद नहीं मिला और जिस दिन की पर्ची थी उस दिन खाद ना मिलने से किसान नाराज हो गये और कई गांव से आए किसानों ने बरा चौराहा पहुंचकर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी नवल आर्य तहसीलदार जीएस पटेल मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश दी । थाना प्रभारी ने सूझबूझ से जाम हटवाया, मंडी प्रांगण पहुंचकर किसानों के साथ किसानों की बात समझी, नाराज किसानों ने थाना प्रभारी पर भरोसा जताया। खाद्य प्रभारी ने बताया कि सोमवार से किसानों को खाद मिलेगा पर्याप्त मात्रा में यूरिया आ रहा है थाना प्रभारी ने पहले 5 तारीख की पर्ची वाले किसानों को खाद देने को कहा और जो और जो किसान बगैर पर्ची के थे उन्हें भी 8 तारीख की पर्ची दी और थाना प्रभारी ने किसानों को यह भी विश्वास दिलाया कि वह स्वयं उपस्थित रहकर खाद्य वितरण करायगें और किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
मंडी प्रांगण में एक परेशान किसान मिला जिसकी बंदी पर खाद की बोरियों की एंट्री तो कर दी गई किंतु फिंगर ना आने के कारण उसे खाद की बोरियां नहीं दी गई । किसान ने बताया कि बंदी की एंट्री सोसाइटी में होने के कारण उसे और कहीं से खाद भी नहीं मिल रहा जिससे किसान परेशान दिखा।



