मध्य प्रदेश

उमरियापान में विशाल कांवड़ यात्रा निकाली

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । संत श्री श्री 1008 बनवारी दासजी महाराज भरभरा आश्रम के सानिध्य में श्रावण मास के चौथे सोमवार को उमरियापान में कावड़िया यात्रा बावली हनुमान मंदिर में पूजन अर्चना कर बैंड बाजों के साथ विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई । जिसमें कावड़ियां नर्मदा नहर से जल भरकर भरभरा आश्रम के लिए यात्रा प्रस्थान की। जिसमें बड़ी संख्या में भोले बाबा के भक्त शामिल रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में कावड़ियों ने कावड़ में माँ नर्मदा का जल लेकर हर हर महादेव, ऊँ नमः शिवाय के जयकारों के साथ बड़ी माई मंदिर, झंडा चौक, न्यू बस स्टैंड, टोला से होते हुए भरभरा आश्रम स्थित बाबा बैजनाथ भगवान का नर्मदा जल से अभिषेक किया।

Related Articles

Back to top button