15 वर्षीय छात्र फांसी के फंदे पर झूला कारण अज्ञात
रिपोर्टर : सत्यवन गोस्वामी
बेगमगंज । निकटवर्ती ग्राम कोकलपुर में कक्षा नौ के छात्र ने खेत पर बने टपरे की म्याल पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब शाम तक वह खेत से वापस घर नहीं लौटा तो परिजन देखने गए तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। जानकारी लगते ही गांव में मातम छा गया। तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्यवाही उपरांत सिविल अस्पताल मर्चुरी भवन के लिए भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोकलपुर गांव निवासी मानसिंह का 15 वर्षीय पुत्र गुलशन जो कक्षा 9 का विद्यार्थी है वह घर वालों से खेत पर जाने का कह कर गया और शाम तक नहीं लौटा तब परिजनों ने जाकर देखा तो वह खेत पर बने टपरे की म्याल पर फंदे पर झूल रहा था। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना उपरांत शव को सिविल अस्पताल के मर्चुरी भवन में रखवा दिया शुक्रवार की सुबह उसका पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है । मृतक के पास किसी तरह का सुसाइड नोट भी प्राप्त नहीं हुआ है जिससे आत्महत्या कारण अज्ञात है।
मृतक गुलशन 5 भाई हैं गुलशन तीसरे नंबर का था घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।



